18 मार्च 2016 - 18:16
यूरोप दीवारों का निर्माण करके शरणार्थियों का संकट हल नहीं कर सकता।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने कहा है कि यूरोप रुकावटें खड़ी करके और दीवार का निर्माण करके शरणार्थियों का संकट हल नहीं कर सकता।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने कहा है कि यूरोप रुकावटें खड़ी करके और दीवार का निर्माण करके शरणार्थियों का संकट हल नहीं कर सकता।
शुक्रवार को प्रकाशित होने वाले अपने एक साक्षात्कार में बान की मून ने कहा कि दीवार बनाना और लोगों के साथ भेदभाव का बर्ताव करना या लोगों को वापस भेज देना उनकी समस्या का समाधान नहीं है।
बहुत से लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि यूरोपीय शक्तियों ने संकट ग्रस्त क्षेत्रों में हस्तक्षेप करके संकट को बढ़ाया है जिसके बाद शरणार्थियों की लहर इन क्षेत्रों से उठी है।
यूरोप जाने वाले शरणार्थियों में सीरिया, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान के नागरिकों की संख्या अधिक है।